यमुनानगर में दो नाबालिग बहनों से रेप:बुआ-फूफा पर वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप; 3 से 5 हजार रुपए में बुलाते थे कस्टमर

Spread the love

यमुनानगर में दो नाबालिग सगी बहनों के यौन शोषण का मामला सामने आया है। 13 और 15 वर्षीय इन किशोरियों को उनकी बुआ और फूफा द्वारा वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा था। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों बहनें अपनी दादी के साथ रहती हैं। दोनों बहनों ने बताया कि उनकी बुआ उन्हें अलग-अलग व्यक्तियों के पास भेजती थीं और विरोध करने पर मारपीट करती थीं। दादी भी इस मामले में बुआ का साथ दे रही थीं। 15 साल की किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके फूफा ने उसके साथ यौन शोषण किया है। अधेड़ लोगों को घर बुलाकर करवाया गलत काम पीड़िता के बयान में कहा गया है कि बुआ अपने घर पर जितेंद्र, रमेश और सुभाष नाम के अधेड़ व्यक्तियों को बुलाती थीं। इन व्यक्तियों द्वारा शोषण के बदले दादी और बुआ को 3,000 से 5,000 रुपए दिए जाते थे, जो वे खुद रखती थीं। एक घटना में, बुआ ने 15 वर्षीय किशोरी को रात में घर बुलाया, जहां बुआ और फूफा ने शराब का सेवन किया। नशे में फूफा ने शोषण किया और विरोध पर बुआ ने मारपीट की, साथ ही बाल भी काट दिए। दादी ने इस दौरान उनका साथ दिया। दो लोगों पर झूठा केस करवाया दर्ज इसके अलावा, बुआ पर आरोप है कि उन्होंने रुपयों के लालच में पीड़िताओं से भरत और प्रवीण नाम के युवकों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया। अब वे एक वकील के साथ शहर से बाहर जाने का दबाव बना रही हैं। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर आरोपी बूआ शालू, फूफा अरुण, सुभाष, जितेंद्र व रमेश के नाम केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना की जांच अधिकारी कमला देवी ने बताया कि कमेटी की काउंसलिंग रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किए गए हैं और मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस ने आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।