हार्ट अटैक के कारण बाईपास सर्जरी कराने के बाद विगत 9 जनवरी से स्वास्थ्य लाभ ले रहे मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी 22 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे। उनकी अवकाश अवधि के दौरान किसी अधिकारी काे मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार नहीं सौंपा जाएगा। मुख्य सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास जाने वाली फाइलें अब सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय जाएंगी। मुख्य सचिव के स्तर पर निपटाई जाने वाली फाइलों पर मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारी निर्णय लेंगे। हरियाणा में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक सप्ताह से मुख्य सचिव के बगैर ही सारा प्रशासनिक काम-काज चल रहा है। ऐसे में अफसरशाही में पूरी चर्चाएं थी कि जल्द ही सरकार वरिष्ठतम आइएएस अधिकारी को मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंप सकती है। CM के सामने रखे जाएंगे मामले इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव की अवकाश अवधि के दौरान कार्यों को निपटाने की जिम्मेदारी तय कर दी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अवकाश अवधि के दौरान संबंधित अधिकारी उन सभी मामलों को, जिनमें मुख्यमंत्री सक्षम प्राधिकारी हैं, सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।जिन मामलों में मुख्य सचिव सक्षम प्राधिकारी हैं, उन सभी मामलों को संबंधित अधिकारी शनिवार से अपने-अपने स्तर पर निपटाएंगे। डेली भेजी जाएगी लिस्ट हर रोज शाम 5 बजे तक ऐसे सभी लंबित मामलों की लिस्ट अधोहस्ताक्षरी को भेजी जाएगी। संबंधित अधिकारियों को सलाह दी गई है इस दौरान वे छुट्टी पर न जाएं। यदि ऐसा करना अत्यावश्यक हो, तो मुख्यमंत्री की पूर्व अनुमति अवश्य प्राप्त करें।ख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को आठ जनवरी की देर रात हार्ट अटैक आ गया था। जांच के दौरान पता चला कि उनकी एक धमनी 100 फीसदी और दूसरी 92 फीसदी ब्लाक थी। ऐसे में उनकी बाईपास सर्जरी करनी पड़ी। 1990 बैच के आईएएस अफसर हैं रस्तोगी 60 वर्षीय रस्तोगी 1990 बैच के आइएएस अफसर हैं। मुख्य सचिव के अलावा उनके पास वित्त विभाग का भी प्रभार है। पिछले साल प्रदेश सरकार ने उन्हें एक साल का सेवा विस्तार दिया था। फिलहाल वह बेड रेस्ट पर हैं।
अनुराग रस्तोगी ही रहेंगे मुख्य सचिव:22 तक छुट्टी; तब तक CM देखेंगे फाइल, सीएस की हार्ट अटैक के बाद बाईपास सर्जरी हो चुकी
