प्रयागराज में मां ने अपनी 4 महीने की मासूम बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई। दोनों के शवों को निकाल लिया गया है। महिला ने अपने पति की मौत के बाद देवर से शादी की थी। पति की मौत के बाद महिला को 10 लाख रुपए मिले थे। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को महिला अपने मायके से ससुराल आई थी। शाम को पति से इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने अपनी बेटी के साथ कुएं कूदकर जान दे दी। मृतका के भाई ने कहा- 10 लाख के लिए मेरी बहन को मार डाला है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द गांव की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला
कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द गांव में सोनम (24) अपने पति शिवबाबू (26) और दो बेटी सृष्टि (3) और 4 माह की दृष्टि के साथ रहती थी। सोनम की पहली शादी वर्ष 2018 में ज्ञानचंद्र उर्फ बाबू साहब से हुई थी। करीब एक साल पहले ज्ञानचंद्र की मौत हो गई थी। पहले पति से सोनम की लगभग तीन वर्षीय बेटी सृष्टि है। पति की मौत के बाद दोनों परिवारों की सहमति से वर्ष 2024 में सोनम का विवाह उसके देवर शिवबाबू से करा दिया गया था। बीते 9 अगस्त को सोनम ने दूसरी पुत्री दृष्टि को जन्म दिया था। भाई ने कहा- पैसे के लिए मार डाला
मायके पक्ष ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनम के भाई ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सोनम के पूर्व पति ज्ञानचंद्र की मौत बिजली टावर से गिरने के कारण हुई थी, जिसके बाद हर्जाने के रूप में कुछ धनराशि प्राप्त हुई थी। हत्या कर शव कुंए में फेंकने का आरोप
आरोप है कि इसी धन के लालच में शिवबाबू और उसके जीजा लक्ष्मण पटेल निवासी निबैया, मेजा ने सोनम को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और साजिश के तहत सोनम व उसकी मासूम बेटी की हत्या कर शव कुंए में फेंक दिया। घर से 50 मीटर दूर मिले शव
शुक्रवार सुबह सोनम और उसकी बच्ची के घर से गायब होने पर तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर में घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित कुएं में दोनों के शव तैरते मिले। सूचना पर थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया- मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति शिवबाबू और जीजा लक्ष्मण पटेल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है और पुलिस उन्हें जल्द जेल भेजने की तैयारी कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है। ———————— ये खबर भी पढ़ें…. झांसी में सगाई के बाद BSF जवान की मौत:2 महीने बाद शादी थी, तैयारियों के लिए घर आया था; हादसे में 2 की मौत झांसी में सड़क हादसे में BSF जवान समेत 2 की मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। बीएसएफ जवान की सगाई हो चुकी थी, 2 महीने बाद शादी थी। इसकी तैयारियों को लेकर वह छुट्टी पर आया था।गुरुवार शाम जवान बाइक से खेत से घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में जवान समेत 3 लोग गंभीर घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
मां ने 4 महीने की बच्ची के साथ किया सुसाइड:पति की मौत के बाद देवर से की थी शादी, भाई ने कहा- 10 लाख के लिए मार डाला
