मुख्यमंत्री सैनी पर नोटों की बारिश, VIDEO:कामेश्वर धाम में संत ने दिया आशीर्वाद; हिसार में बुजुर्ग बोला-योगी जी वाला बुलडोजर चलवाएं

Spread the love

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुवार देर रात हिसार से अपने काफिले के साथ गांव किरमारा स्थित श्री कामेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 मुनि गिरी जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने गद्दीनशीन संत युगल गिरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महाराज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर पहले फूल और इसके बाद नोट बरसाए। इस दौरान मंत्री रणबीर गंगवा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार और जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ मौजूद रही। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने धुनी के पास बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया। सीएम को नोटों की माला भी पहनाई गई। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कामेश्वर धाम के लिए 11 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कामेश्वर धाम के प्रति क्षेत्र के लोगों की अटूट श्रद्धा है। श्री श्री 1008 मुनि गिरी जी महाराज उच्च कोटि के संत थे, जिनके मार्गदर्शन से समाज को आध्यात्मिक दिशा मिली बता दें कि श्री कामेश्वर धाम के गद्दीनशीन महाराज प्रहलाद गिरी उर्फ मुनि गिरी जी महाराज अपनी संसारिक यात्रा पूरी कर चोला छोड़ गए हैं। वो 84 वर्ष के थे। निधन के बाद रात को मुख्यमंत्री नायब सैनी शोक जताने पहुंचे थे। कामेश्वर धाम की आसपास के क्षेत्र में काफी मान्यता है। बताया जाता है महाभारत काल में पांडवों ने यहां भगवान शिव की पूजा की थी। सीएम ने ग्रामीणों के साथ बैठ आग से हाथ सेंके इसी दौरान जब उनका काफिला गांव कुलेरी से गुजर रहा था, तो सड़क किनारे ग्रामीण सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाकर बैठे हुए दिखाई दिए। ग्रामीणों को देखकर मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवाया। मुख्यमंत्री के रुकते ही ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने सर्दी का जिक्र करते हुए कहा कि “ठंड काफी है, आप लोगों के पास बैठकर ही बातचीत करते हैं।” इसके बाद मुख्यमंत्री अलाव के पास कुर्सी लगाकर बैठ गए और ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। ग्रामीण बोले- चौ. देवीलाल भी ऐसे ही करते थे ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिन्हें मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने भावुक होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी, आप तो चौधरी देवीलाल की तरह रास्ते में ही लोगों को देखकर रुक जाते हैं और उनसे सीधे संवाद करते हैं। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कराते नजर आए। जनसंवाद के बाद मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ गांव किरमारा स्थित श्री कामेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 मुनि गिरी जी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और वर्तमान गद्दीनशीन संत युगल गिरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। हिसार में CM सैनी से गुहार, योगी जी वाला बुलडोजर चलवाएं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हिसार दौरे के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया है। जब मुख्यमंत्री टाउन पार्क में उद्घाटन के दौरान मंच पर संबोधन खत्म कर अपनी सीट की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उनसे शहर की समस्याओं को लेकर गुहार लगाई। व्यक्ति ने उन्हें कहा “सीएम साहब! हिसार को अतिक्रमण मुक्त और करवा दो जी। यहां भी योगी जी वाला बुलडोजर भेज दो, सब ठीक हो जाएगा।” व्यक्ति की इस मांग पर मुख्यमंत्री नायब सैनी मुस्कुराते हुए नजर आए और उन्होंने हाथ हिलाकर उसकी बात का अभिवादन किया। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनकी मुस्कुराहट ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। बुलडोजर चलवाने वाले ने कहा-मैं भूख हड़ताल करूंगा हिसार के कृष्णा नगर निवासी वेदप्रकाश गौड़ ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया कि शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम और अवैध कब्जों से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाला ‘बुलडोजर मॉडल’ अपनाया जाए। जो लोग मुख्य सड़कों और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करके बैठे हैं, उन्हें बुलडोजर से हटवाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से शहर में भारी जाम रहता है। अवैध कब्जों की वजह से लोगों को परेशानी होती है। गौड़ ने कहा कि वे इन समस्याओं को लेकर पहले भी मांग उठाते रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे नियमानुसार नोटिस देकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।