कैथल जिले में पूंडरी से विधायक सतपाल जांबा का एक बस में नाचते हुए का वीडियो सामने आया है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में विधायक सतपाल जांबा के साथ-साथ डिप्टी स्पीकर एवं जींद से विधायक कृष्ण मिड्ढा भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ गले में हाथ डालकर नाचते और झूमते दिखाई दे रहे हैं। केरल टूर के दौरान का वीडियो बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनका केरल टूर के दौरान का है। केरल जाते हुए बस में उन्होंने यह वीडियो बनाया। बैकग्राउंड में अमित सैनी रोहतकिया का गाना चल रहा है, जो उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सीएम बनने के बाद गया था। बस तीन नाम हरियाणा में, मोदी, मनोहर नायब सै… डांस करने के दौरान विधायक बस में सवार अन्य लोगों और विधायकों को भी उनके पास आकर नाचने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। वहीं कुछ बस में बैठे लोग उन पर रुपए की वार फेर करते भी दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में जब पूंडरी विधायक सतपाल जांबा से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि पार्टी के साथियों और दोस्तों के साथ कुछ आनंद के पल मिले, उन्हीं को वे एन्जॉय कर रहे हैं। दोस्तों के साथ कुछ आनंद के पल मिले डियो के बारे में उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा एवं सभी विधायक गणों के साथ केरल विधानसभा व म्यूजियम के भ्रमण का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि केरल की लोकतांत्रिक परंपराएं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत अत्यंत प्रेरणादायक रही। इस दौरान वे अपने साथियों के साथ थोड़ी देर बस में नाचे और थिरके। फुरसत के पल मिले, तो उन्होंने नाच गाकर आनंद लिया।
कैथल में बस में दोस्तों संग नाचे पूंडरी विधायक:डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा भी थिरके, केरल टूर का वीडियो वायरल
