रेवाड़ी में नाले में उतरी राजस्थान रोडवेज बस:दिल्ली जा रही थी, एक सवारी घायल; केवल अगला पहिया उतरने से बड़ा हादसा टला

Spread the love

रेवाड़ी में राजस्थान रोडवेज का अगला पहिया सड़क किनारे बने नाले में उतर गया। बस में सवार एक यात्री को चोटें आई। हालांकि स्पीड़ कम होने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसा मंगलवार-बुधवार रात दिल्ली जयपुर हाइवे पर गांव खरखड़ा के पास हुआ। सूचना के बाद धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। सर्विस रोड पर थी रोडवेज बस बताया जाता है कि रात को हाइवे पर एक ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। राजस्थान रोडवेज की बस जयपुर से दिल्ली जा रही थी। ड्राइवर ने जाम से बचने के लिए बस को सर्विस रोड पर उतार दिया। अचानक गड्‌ढे में गिरा अगला टायर जब बस सर्विस रोड पर चल रही थी, उसी दौरान अचानक रोडवेज का अगला पहिया सर्विस रोड के साथ पानी निकासी के लिए बने नाले में जा गिरा। अचानक झटके के साथ बस रूकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। नीचे उतरकर देखा तो बस की कंडक्टर साइड का अलगा टॉयर नाले में उतरा हुआ था। बड़ा हादसा होने से टला बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस की स्पीड कम थी। जिस कारण ज्यादा जानमाल का नुकसान होने से टल गया। हालांकि तेज झटका लगने से बस में सवार एक यात्री को मामूली चोटें आई। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हाईवे पर अक्सर लगता है जाम दिल्ली जयपुर हाइवे पर अक्सर जाम लगता रहता है। कई बार तो जाम पांच से सात किलोमीटर तक लंबा हो जाता है। इससे वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन कंवर सिंह ने भी केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखकर हाईवे पर लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए धारूहेड़ा में एग्जिट और एंट्री प्वाइंट पर ओवरब्रिज बनाने और सोहन, नंदरामपुर बॉस रोड को जोड़ा करने सहित कई मांगें रख चुके हैंं।