हिसार में सुनार ने गोली मारकर सुसाइड किया:दुकान के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर गया, पिता बाहर बैठे थे, इकलौता बेटा था

Spread the love

हरियाणा के जिले हिसार में मंगलवार दोपहर गांधी चौक के पास एक ज्वेलर ने खुद को गोली मार ली। ज्वेलर को गंभीर हालत में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 38 वर्षीय कपिल सोनी के रूप में हुई है। वह इकलौता बेटा था। उसकी गांधी चौक पर दुकान है। कपिल रोजाना सुबह दुकान खोलता था। मंगलवार सुबह भी वह दुकान पर आया। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे उसने दुकान के अंदर जाकर खुद को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय ज्वेलर के पिता भगत सोनी बाहर बैठे थे। घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौके के PHOTOS… ज्वेलर ने खुद को पेट में गोली मारी जानकारी मिलने के बाद डीएसपी शारदा और एसएचओ सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ज्वेलर ने खुद को पेट में गोली मारी है। फोरेंसिक टीम को भी मामले की सूचना दी गई है। टीम ने मौके से सबूत जमा किए। कपिल के परिवार में पिता, माता, पत्नी और 2 बेटे हैं। कपिल खुद इकलौता बेटा था। इनकी दुकान गांधी चौक पर है, लेकिन इनका घर हिसार के ऋषिनगर में है। मामले की जांच की जा रही है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…