बुजुर्ग दंपती का हत्यारा पोता ही निकला:करनाल में पैसों के लिए हाथ-पैर बांधकर गला दबाया, जमीन पर लाशें पड़ी होने की कहानी बनाई

Spread the love

हरियाणा के करनाल में बुजुर्ग दंपती का हत्यारा इनका पोता ही निकला। असंध में पोते ने पैसे के लिए दोनों की हत्या की। पहले दोनों के हाथ और पैर बांधकर गला दबाया। फिर मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद परिवार के सामने कहानी बनाई कि जब वह घर पहुंचा तो दादा-दादी की लाशें जमीन पर पड़ी हुई थीं। मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया कि पोते ने अपने पूरी घटना को अंजाम देने के लिए 2 युवकों को हायर किया। दोपहर बाद DSP गोरखपाल राणा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…