कुरुक्षेत्र में AICC के ट्रेनिंग कैंप में आएंगे राहुल गांधी:10 दिन का कार्यक्रम, हरियाणा-पंजाब के जिलाध्यक्षों को टिप्स देंगे

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कल मंगलवार से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ जिला अध्यक्षों के लिए 10 दिन का ट्रेनिंग कैंप शुरू होगा। इसमें हरियाणा के साथ-साथ उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे। AICC खुद इसकी देखरेख कर रही है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। पंजाबी धर्मशाला में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कैंप लग चुके हैं। कुछ समय पहले ही AICC और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की तरफ से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। संगठन को करेंगे मजबूत- राव नरेंद्र प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने बताया कि कांग्रेस का अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए है। जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे पार्टी की नीतियों को बेहतर तरीके से समझ सकें। इसमें पार्टी के नेता ही जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे। भविष्य रणनीति भी करेंगे तैयार इस कैंप में ​​​जिलाध्यक्षों को पार्टी का इतिहास, उपलब्धियां, पॉलिसी, चुनाव और संगठन को मजबूत करने के लिए क्या प्लान है, उसकी जानकारी दी जाएगी। उनको बूथ लेवल पर काम करने और लोगों से जुड़ाव करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। ये ट्रेनिंग पार्टी को ग्रास रूट लेवल पर मजबूत बनाएगी। उनके साथ भविष्य की नीतियां भी शेयर की जाएगी। पार्टी के नेता देंगे ट्रेनिंग इस कैंप में AICC और PCC के नेता ट्रेनिंग देंगे। AICC खुद इसे मॉनिटर कर रही है। इसमें कार्यकर्ताओं को शामिल नहीं किया जाएगा। ये कैंप 10 दिन यानी 22 जनवरी तक चलेगा। ये पार्टी का आंतरिक मसला है। AICC के मुताबिक ही कार्यक्रम का संचालन होगा। 19-20 को राहुल गांधी के आने की संभावना कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 या 20 जनवरी को कुरुक्षेत्र पहुंचने की संभावना है। हालांकि, उनके कार्यक्रम पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का शेड्यूल भी राहुल गांधी के साथ जारी होने की उम्मीद है। 12 गांव का चयन किया थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने बताया कि जिले के किरमिच, पलवल, भिवानी खेड़ा, उमरी, कनीपला, गढ़ी रोड़ान, खिजरपुरा, लोहार माजरा, धुराला समेत 12 गांवों का चयन किया गया है। इसमें चारों हलके थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद और लाडवा के गांव के शामिल हैं। इन गांवों में जिलाध्यक्ष लोगों की समस्याएं सुनने भी जाएंगे। किसी एक गांव में राहुल गांधी भी जा सकते हैं।