Mutton Siri Recipe: उत्तराखंड की लोकल थाली में मटन सिरी का नाम खास है. यह डिश मटन के सिर के मांस से बनाई जाती है और अपनी नरमी, रसदार ग्रेवी और अनोखे मसालों के कारण बेहद लोकप्रिय है. पारंपरिक सरसों के तेल, जाख्या और पहाड़ी मसालों से तैयार यह व्यंजन त्योहारी भोज जैसा अनुभव देता है. मटन सिरी को धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू कई गुना बढ़ जाती है और यह रोटी या भात के साथ परोसी जाती है.
पहाड़ी भोज का राजा! धीमी आंच, खास मसाले…घर पर इस तरह बनाएं मटन सिरी, चाटते रह जाएंगे उंगलियां
