Ganga Aarti: बेहद खास है ऋषिकेश का ये घाट, जहां गंगा आरती से लेकर हवन तक की कमान संभालती है सिर्फ महिलाएं

Spread the love

Rishikesh Ganga Aarti: ऋषिकेश का पूर्णानंद घाट महिलाओं द्वारा संपन्न गंगा आरती के लिए खास माना जाता है. यह आरती न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि नारी सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संदेश भी देती है. यहां महिलाएं पूरी जिम्मेदारी संभालती हैं, हवन से लेकर आरती तक, और प्रत्येक दीया न केवल प्रकाश फैलाता है बल्कि महिला शक्ति की कहानी भी बयां करता है.