भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत आज (9 जनवरी) को हरियाणा पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर दोपहर 3 बजे हांसी के श्रीकृष्ण प्रणामी स्कूल परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, हांसी के भाजपा विधायक विनोद भयाना, एडीजे गगनदीप समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। CJI दो दिन हिसार और हांसी जिलों में रहेंगे। कुछ देर में वह हांसी बार एसोसिएशन में वकीलों को संबोधित करेंगे। शाम को वे हिसार जाएंगे और वहां बार एसोसिएशन में वकीलों के नए चैंबर और मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन करेंगे। देर शाम वे हिसार में ही राज्य सरकार द्वारा आयोजित स्टेट डिनर में शामिल होंगे। इस डिनर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मुख्यमंत्री नायब सैनी, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू समेत अन्य जज शामिल होंगे। CJI हांसी जिले के पेटवाड़ गांव के रहने वाले हैं। हिसार बार में वह खुद प्रैक्टिस कर चुके हैं। 1984 में वे हिसार बार के सदस्य बने थे। हिसार बार में सीजेआई के कार्यक्रम में ये रहेगा खास… CJI के दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
CJI बनने के बाद पहली बार हरियाणा पहुंचे सूर्यकांत:हांसी और हिसार बार एसोसिएशन के कार्यक्रमों में शामिल होंगे, सम्मान में स्टेट डिनर देंगे मुख्यमंत्री
