8 बार के सपा विधायक विजय सिंह का निधन:लखनऊ PGI में अंतिम सांस ली, अखिलेश अस्पताल के लिए रवाना

Spread the love

सोनभद्र से सपा विधायक विजय सिंह गोंड का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। लखनऊ के SGPGI में उन्होंने अंतिम सांस ली। विजय सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी दोनों किडनियां खराब हो गई थीं, जिसके चलते उन्हें SGPGI में भर्ती कराया गया था। विजय सिंह दुद्धी विधानसभा सीट से 8 बार विधायक रहे थे। मुलायम सरकार में राज्यमंत्री भी रहे थे। विधायक के निधन की जानकारी मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। सपा नेता अवध नारायण यादव ने बताया- शुक्रवार को विजय सिंह गोंड का दुद्धी के कमहर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके पहले इनका पार्थिव शरीर DCF कॉलोनी स्थित गोंडवाना भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कब-कब विधायक बने विजय सिंह अब तीन सीटों पर होगा उपचुनाव घोसी के बाद ये दूसरी सीट होगी, जिसमें एक ही कार्यकाल में दूसरी बार उपचुनाव होगा। अब प्रदेश में तीन सीटें रिक्त हो चुकी हैं। इसमें दो सपा और एक भाजपा के कब्जे वाली है। मऊ की घोसी सीट से विधायक सुधाकर सिंह 20 नवंबर को निधन हुआ था। 5 दिन पहले बरेली की फरीदपुर सीट से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…