जेके सीमेंट ने उत्तराखंड में यातायात सुरक्षा के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम

Spread the love
  • यात्रियों की सुरक्षा तथा दुर्घटना से बचाव के लिए लगवाए कन्वेक्स मिरर

देहरादून। जेके सीमेंट ने उत्तराखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। कंपनी ने ब्रियो कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से राज्य के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर कन्वेक्स मिरर लगवाए हैं।
इन कन्वेक्स मिरर का उद्देश्य खतरनाक मोड़ों और जंक्शनों पर दृश्यता बढ़ाना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। यह पहल उत्तराखंड में यातायात सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जेके सीमेंट की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
जेके सीमेंट लिमिटेड भारत की अग्रणी सीमेंट कंपनियों में से एक है, जो केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के माध्यम से जनहित के अनेक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। कंपनी का मानना है कि सतत विकास तभी संभव है जब समाज, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था तीनों का संतुलित विकास हो।
जेके सीमेंट के ब्रांडिंग अधिकारी, सूर्यकांत मिश्रा और स्टेट हेड, सौरभ जैन ने कहा कि, “हम उत्तराखंड में यातायात सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कन्वेक्स मिरर की स्थापना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि उत्तराखंड के विकास में भी योगदान करेगी। यह पहल हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और हम आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रखेंगे।”
यह पहल उत्तराखंड के यात्रियों के लिए एक बड़ा उपहार है और यह राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान करेगी। जेके सीमेंट का जनहित के प्रति योगदान यह दर्शाता है कि कंपनी केवल व्यावसायिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, पर्यावरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे ये प्रयास कंपनी को एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट संस्था के रूप में स्थापित करते हैं।