MP में पारा 2.7 डिग्री, कोहरे से 12 ट्रेनें लेट:राजस्थान के 23 जिलों में कोहरा; उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21°C

Spread the love

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में सर्दी बढ़ गई है। राजस्थान के 4 शहरों का न्यूनतम तापमान बुधवार को 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। गुरुवार को 23 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। 25 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। मध्य प्रदेश में बीती रात शहडोल का कल्याणपुर सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री पहुंच गया। सीहोर, छिंदवाड़ा, मुरैना में पौधों पर ओस की बूंदें जम गईं। कोहरे के चलते दिल्ली से MP आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रोजाना 2 से 6 घंटे लेट हो रही हैं। उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21°C दर्ज किया गया है। इनमें पिथौरागढ़ का आदि कैलाश, रुद्रप्रयाग का केदारनाथ और उत्तरकाशी का यमुनोत्री धाम शामिल है। उधर उत्तर प्रदेश में वाराणसी-मेरठ और झांसी समेत 38 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। लखनऊ-कानपुर समेत 26 जिलों में कोल्ड डे रहेगा। अगले 2 दिन मौसम का हाल… 9 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट। 10 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश का अलर्ट। पहाड़ी राज्यों में तापमान और गिर सकता है। बर्फबारी जारी रहेगी। राज्यों में मौसम का हाल… MP में बर्फ जमा देने वाली सर्दी, पारा 2.7 डिग्री: प्रदेश के आधे हिस्से में कोहरा मध्य प्रदेश में बर्फ जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। रात का टेम्प्रेचर 3 डिग्री से नीचे है। वहीं, सुबह प्रदेश के आधे हिस्से में कोहरा छा रहा है। इससे दिल्ली से एमपी आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें हर रोज 2 से 6 घंटे तक लेट हो रही हैं। बीती रात शहडोल का कल्याणपुर सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान के 23 जिलों में घना-कोहरा, शीतलहर की चेतावनी, शेखावाटी से ज्यादा सर्दी जयपुर में राजस्थान में 23 जिलों में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। सर्दी के चलते प्रदेश के 26 जिलों में गुरुवार को भी स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। जोधपुर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है। राज्य में शेखावाटी से ज्यादा सर्दी जयपुर में है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार के 37 जिलों का न्यूनतम तापमान 10°C के नीचे, भागलपुर में सबसे ज्यादा सर्दी बिहार के 37 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। 4.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ भागलपुर सबसे सर्द जिला रहा। सुबह घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी काफी कम है। कोहरे के कारण पटना एयरपोर्ट से बुधवार को इंडिगो की पांच जोड़ी फ्लाइट रद्द हो गई, जबकि 11 जोड़ी लेट रहीं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21°C, 6 जिलों में कोहरे का अलर्ट उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21°C पहुंच गया है। जिसमें पिथौरागढ़ का आदि कैलाश, रुद्रप्रयाग का केदारनाथ और उत्तरकाशी का यमुनोत्री धाम शामिल है। आज 6 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में पाला गिरा है। पूरी खबर पढ़ें…