गुरुग्राम में कुख्यात रहे कुशलपाल के परिवार की प्रॉपर्टी को तोड़ने के लिए बुलडोजर लेकर पुलिस टीम पहुंची है। थाना बादशाहपुर क्षेत्र के सेक्टर-35 में इसके परिवार ने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (HSIIDC) की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्माण किया हुआ है। करीब 2 महीने पहले बीमारी के कारण उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसमें अवैध संपत्तियों को लक्ष्य बनाया जा रहा है। कुशलपाल एक कुख्यात अपराधी है, जिस पर एक दर्जन से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। HSIIDC की जमीन पर किए अवैध निर्माण सेक्टर-35 में HSIIDC की जमीन पर कुशलपाल के परिवार ने बिना अनुमति के मकान और अन्य निर्माण कर लिया था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच की और अवैध होने की पुष्टि होने पर कार्रवाई शुरू की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाए जाए रहे हैं, ताकि कोई विरोध न हो। उन्होंने बताया कि अपराधियों की कमाई से बनी अवैध संपत्तियों पर लगातार एक्शन लिया जाएगा। पिछले महीनों में भी कई गैंगस्टरों की प्रॉपर्टी जमींदोज की गई हैं। यह अभियान अपराध पर अंकुश लगाने और सरकारी जमीन को मुक्त कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। कार्रवाई जारी है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी। कुशलपाल आदतन अपराधी कुशलपाल गांव बेगमपुर खटोला, थाना बादशाहपुर, जिला गुरुग्राम का स्थाई निवासी था। इसके द्वारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहते हुए विभिन्न प्रकार के अपराधों को अंजाम दिया गया था, जिनमें लड़ाई-झगड़ा, लोगों में भय उत्पन्न करने , हत्या करने, अवैध मादक पदार्थ बेचने तथा अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध शामिल है। आरोपी शातिर एवं चालाक प्रवृत्ति का था तथा कई बार जेल जा चुका था। 400 गज में मकान बना रखा आरोपी ने सैक्टर-35 में HSIIDC (सरकारी जमीन) की भूमि पर अवैध कब्जा करके लगभग 400 गज में मकान बना रखा था। पुलिस अधिकारियों ने HSIIDC अधिकारियों के सहयोग से अवैध मकान को ध्वस्त का दिया। पुलिस फोर्स घटनास्थल पर मुस्तैद रही।
गुरुग्राम में मृत अपराधी की प्रॉपर्टी पर चलाया बुलडोजर:परिवार ने सरकारी जमीन पर कर रखा अवैध निर्माण, कुशलपाल पर 21 केस
