देवरिया जिला कारागार में बंद पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रात 2 बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान चिकित्सकों ने अमिताभ ठाकुर को हार्ट अटैक की आशंका जताई है। फिलहाल उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी मामले में 10 दिसंबर से देवरिया जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में हैं। मंगलवार को ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बताया जा रहा है कि वो इसके बाद से परेशान थे। अजय ने दावा किया था- अमिताभ ठाकुर की हालत नाजुक
चार दिन पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने अमिताभ ठाकुर का एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि जेल में भी अमिताभ ठाकुर के साथ बदसलूकी और उत्पीड़न जारी है। उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई है और उनकी जान को खतरा बना हुआ है, लेकिन सत्ता और सिस्टम खामोश हैं। देखिए वीडियो… 3 दिन पहले कोर्ट ने अफसरों को लगाई थी फटकार
4 दिन पहले यानी 3 दिसंबर को अमिताभ ठाकुर की देवरिया सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई थी। उनकी जमानत पर 30 मिनट तक बहस हुई थी। इस दौरान लखनऊ से आए जांच अधिकारी (IO) कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सके। इस पर जज ने जांच अधिकारी को फटकार लगाई। कहा- अब तक की जांच में ऐसा कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है, जिससे साबित हो कि अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी आवश्यक थी। ‘मुझे लगा कि एनकाउंटर न कर दें…’
पेशी के दौरान कोर्ट के बाहर अमिताभ ठाकुर ने कहा- मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन मुझे रात 2 बजे अचानक गिरफ्तार कर लिया गया। रात के सन्नाटे में जिस तरह से मुझे उठाया गया, उससे मुझे लगा कि कहीं मेरा एनकाउंटर न कर दिया जाए। उस रात मैं वास्तव में काफी घबरा गया था। चुनिंदा कार्रवाई करते हुए सिर्फ मुझे निशाना बनाया गया। जैसे ही मैंने धनंजय सिंह से जुड़े तथ्यों और आरोपों को सार्वजनिक किया। इसके बाद से ही साजिश रची जाने लगी। मैंने वाराणसी के कुछ बड़े भाजपा नेताओं के नाम भी सामने रखे थे, जिसके तुरंत बाद वाराणसी में मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। अब वो मामला जानिए, जिसमें अरेस्ट हुए पूर्व IPS खबर अपडेट की जा रही है…
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की देवरिया जेल में तबीयत बिगड़ी:सीने में तेज दर्द, हार्ट अटैक की आशंका, रात 2 बजे गोरखपुर रेफर
