पानीपत में 6 साल की बहन से रेप:फुफेरे भाई ने चाकू दिखाकर धमकाया, मारपीट की; ट्यूशन टीचर ने भी की छेड़छाड़

Spread the love

हरियाणा के पानीपत में 6 साल की बच्ची से उसके फुफेरे भाई ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, बच्ची के ट्यूशन टीचर ने भी उसके निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ की। दोनों ने ऐसा एक नहीं, बल्कि अनेकों बार किया है। मां से अलग पिता के साथ रह रही बच्ची ने इस बारे में दादा-दादी को भी बताया था। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब मां ने कोर्ट की मदद से बच्ची की कस्टडी ली। जिसके बाद बच्ची ने मां को सारी आपबीती बताई। मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। डेढ़ महीने पहले ही मां ने बच्ची की कस्टडी ली
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। उसका अपने पति से दहेज का केस कोर्ट में चल रहा है। इसलिए वह अपने पति से अलग रह रही है। उसकी एक 6 साल की बेटी है। जिसे उसका पति करीब डेढ़ साल पहले लेकर चला गया था। महिला ने बताया कि उसने कोर्ट में कस्टडी केस डालकर करीब डेढ़ महीने पहले लड़की को अपने पास ले लिया था। जिसके बाद से वह अपनी बेटी संग रहती है। बच्ची को आपत्तिजनक हालत में देख मां ने पूछी बात कस्टडी के कुछ दिनों बाद बेटी ने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। महिला ने कहा कि उसने ये मामूली दर्द समझा और बेटी को दवाई दे दी थी। लेकिन कुछ दिनों बाद उसने अपनी बेटी को आपत्तिजनक हालत में देखा। जिससे बाद उससे पूछा कि वह यह क्या कर रही है। पूछताछ में बेटी ने बताया कि उसे प्राइवेट पार्ट पर बार-बार खारिश और दर्द होता है। बच्ची बोली- फुफेरे भाई ने किया रेप, ट्यूशन टीचर ने की छेड़छाड़ मां ने दर्द का कारण पूछा तो बेटी ने बताया कि जब वह दादा-दादी के घर रहती थी, जब फुफेरे भाई ने अनेक बार उसके निजी अंगों को छेड़ा था। उसके साथ रेप भी किया। भाई ने बार-बार उसे चाकू दिखाकर डराया धमकाया कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो उसे जान से मार देगा। उसके साथ मारपीट भी करता था। इतना ही नहीं, जिस अंकल के पास वह ट्यूशन पढ़ने जाती थी, उसने भी उसके निजी अंगों के साथ कई बार छेड़छाड़ की है।