झज्जर में तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत:अलसुबह खेतों की ओर घूमने गया था, पैर फिसलने से गिरा

Spread the love

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बराही में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। व्यक्ति अल सुबह खेतों में घूमने के लिए गया था। वापस लौटते समय गांव में बाहर वाले तालाब में व्यक्ति पैर फिसलने के कारण गिर गया। पुलिस ने व्यक्ति के शव का पोस्टमॉर्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान जिले के गांव बराही के 52 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र अतर सिंह के रूप में हुई है। मृतक व्यक्ति खेतीबाड़ी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि आज सुबह ही रोजाना की तरह जोगेंद्र खेतों में घूमने के लिए गया था और आते समय गांव के तालाब में पैर फिसलने के कारण गिर गया। ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला वहीं व्यक्ति के तालाब में गिरने के बाद ग्रामीणों को पता चलते ही उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक जोगेंद्र की मौत हो चुकी थी। वहीं ग्रामीणों ने जोगेंद्र को तालाब से निकालने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी और फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की ओर से परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई और शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।