MP का नौगांव सबसे ठंडा, 2.5 डिग्री रहा टेम्परेचर:पूरे प्रदेश में कोहरा, भोपाल, इंदौर-उज्जैन में 50 मीटर बाद कुछ नहीं दिखा

Spread the love

पूरा मध्यप्रदेश कोहरे के आगोश में है। रविवार की सुबह भोपाल, इंदौर और उज्जैन में कोहरा इतना घना था कि 50 मीटर बाद कुछ नहीं दिखा। छतरपुर जिले के नौगांव में एक रात में पारा 8.3 डिग्री लुढ़ककर 2.5 डिग्री पर पहुंच गया। नर्मदापुरम, बालाघाट, ग्वालियर, रतलाम, दतिया, धार, गुना, रायसेन, राजगढ़, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, सागर, सतना, श्योपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, रीवा में भी कोहरा रहा। इस वजह से दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की टाइमिंग पर असर पड़ा है। मालवा, सचखंड, शताब्दी समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है। इससे पहले शनिवार को भोपाल में पूरे दिन घना कोहरा रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी असर देखा गया। इस वजह से दिन में तेज ठंड रही। 11 शहरों में पारा 20 डिग्री से नीचे ही रहा। नौगांव में एक रात में पारा 8.3 डिग्री लुढ़का
सर्द हवाओं की वजह से सर्दी भी तेज हो गई है। छतरपुर के नौगांव में बीती रात पारा 2.5 डिग्री पर पहुंच गया। एक ही रात में पारा 8.3 डिग्री लुढ़का। वहीं, राजगढ़ में 5 डिग्री, दतिया में 5.1 डिग्री, पचमढ़ी में 6.4 डिग्री, शिवपुरी में 7 डिग्री, रतलाम में 7.4 डिग्री, श्योपुर-मंडला में 7.6 डिग्री, खजुराहो में 8 डिग्री, खंडवा में 9 डिग्री, गुना में 9.1 डिग्री, धार में 9.2 डिग्री और उमरिया में पारा 9.4 डिग्री रहा। प्रदेश के पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 6.4 डिग्री पहुंच गया। भोपाल में 10.8 डिग्री, इंदौर में 11.8 डिग्री, उज्जैन में 11.4 डिग्री और जबलपुर में 11 डिग्री दर्ज किया गया। एमपी में ठंड और कोहरे की तस्वीरें…