शताब्दी ट्रेन लोको पॉयलेट पर हत्या के प्रयास का मुकदमा:तय समय से पहले दौड़ाई ट्रेन, चंडीगढ़ स्टेशन पर गिर गए यात्री, GRP की कार्रवाई

Spread the love

कालका-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12006) के लोको पॅायलेट के खिलाफ GRP ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। लोको पॉयलेट ने तय समय से पहले गाड़ी दौड़ाई, जिसके चलते कई यात्री प्लेटफाॅर्म पर गिरकर घायल हो गए। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सुबह करीब 7 बजे कालका-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12006) के लोको पॅायलेट ने उचित अनुमति या घोषणा के बिना निर्धारित समय से पहले ही ट्रेन शुरू कर दी गई, जबकि कई यात्री अभी भी ट्रेन में चढ़ रहे थे। इससे प्लेटफार्म पर भारी अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ट्रेन को अचानक रोक दिया गया, जिससे यात्रियों का संतुलन बिगड़ गया, वे गिर गए और उन्हें चोटें आईं। ट्रेन चलने से यात्री घायल
खतरनाक तरीके से बार-बार ट्रेन रोकने और बंद करने के परिणामस्वरूप, लगभग 20-40 यात्री घायल हो गए, जिनमें बुजुर्ग यात्री और महिलाएं भी शामिल हैं। घटना में जानमाल का नुकसान हो सकता था। घटना को लेकर यात्रियों ने रेल मंत्रालय को एक्स पर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पीड़ितों की शिकायत पर रेलवे ने कार्रवाई की है। ट्रेन में सवार यात्री ये बोले… ​​​​​​कर लिया है मामला दर्ज : एसएचओ चंडीगढ़ GRP एसएचओ उर्मिला ने बताया ने कि यात्री सुरेंद्र भारद्वाज की शिकायत पर लोको पॉयलेट के खिलाफ धारा 109, 125, 198, 199, 281, 3(5) BNS 154 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले में जांच के लिए ट्रेन सवार यात्रियों से बातचीत की जाएगी। वहीं स्टेशन की फुटेज भी ली जा रही है।