माघ मेले में आई दो नई मोनालिसा:’कजरारी आंखों’ वाली बासमती के साथ लोग बना रील, अफसाना बोली- मोनालिसा मेरी रिश्तेदार

Spread the love

महाकुंभ में फेमस हुई माला बेचने वाली मोनालिसा के बाद माघ मेले में दो और युवतियां चर्चा में है। दोनों युवतियां भी माला बेचती है। मोनालिसा को अच्छी कमाई मिली और बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के ऑफर भी आए। अब ठीक उसी तरह, 2026 के माघ मेले में दो और लड़की सुर्खियों में आ गई है, जिसे लोग ‘माघ मेले की मोनालिसा’ कह रहे हैं। उनके साथ फोटो वीडियो बना रहे है। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो खूब वायरल है। दो तस्वीरें देखिए… कई युवतियां मोनालिसा के ट्रेंड पर बेच रही माला
माघ मेले में माला बेचने आईं कई युवतियां उसी ट्रेंड पर हैं। आज स्नान पर्व पर संगम नोज के पास एक युवती को लोगों ने घेर लिया और उसे मोनालिसा का खिताब देने लगे। यूट्यूबर्स माला बेच रही इस युवती का वीडियो बनाने लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया जाने लगा। युवकों की टोली इस युवती को मेला क्षेत्र में घुमाने लगे और सेल्फी लेते रहे। यह युवती भी खुद को मोनालिसा से कम नहीं आंक रही है। युवती का नाम अफसाना पवांर है। अफसाना ने बताया- मोनालिसा मेरी रिश्तेदार
यह खंडवा मध्य प्रदेश की रहने वाली है। अफसाना पवांर से दैनिक भास्कर ने बातचीत की तो उसने बताया कि मोनालिसा उसकी रिश्तेदार है। मौसी की बेटी लगती है। मैं मोनालिसा बनने नहीं आई, बस माला बेचने आई है। अफसाना पवांर के साथ उसके माता–पिता भी माला बेच रहे हैं। अब जानिए दूसरी वायरल युवती के बारे में
वहीं दूसरी युवती का नाम बासमती है। वह भी दातून और माला बेचने आई है। कोई इसे ‘बासमती’ तो कोई ‘सपना’ कहकर बुला रहा है। कोई इसे ‘नई मोनालिसा’ भी कह रहा है। बासमती की कजरारी आंखें भी मोनालिसा जैसी ही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद माघ मेले में मौजूद बासमती मीडियावालों के कैमरे से घिर गई है। उसका कहना है कि दिन भर लोग उसका इंटरव्‍यू लेते रहते हैं। ऐसे में उसका काम प्रभावित हो रहा है। बासमती ने गले में बड़ी बड़ी मालाए पहन रखी हैं। नाक में तीन नथ और कान में कुंडल पहना रखा है। उसके चेहरे का मेकअप देखकर लोग प्रभावित हो रहे हैं। बासमती ने कहा- कैमरे और भीड़ की वजह से कमाई रुक गई है
सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए लोग बासमती की तुलना मोनालिसा से कर रहे हैं। दोनों साधारण पृष्‍ठभूमि से आई हैं। बासमती का कहना है कि चारो तरफ कैमरे, भीड़ और सवालों की वजह से उसकी कमाई रुक गई है। लोग उसके पास दातून और माला खरीदने नहीं बल्कि बातचीत करने और वीडियो बनाने आ रहे हैं। अब जानिए कि कैसे मोनालिसा महाकुंभ में फेमस हुई… मप्र की रहने वाली है मोनालिसा
मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली है। मोनालिसा और उसका परिवार प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने के लिए गया था। लेकिन अपनी आंखों और सादगी को लेकर वह सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चित हो गई। तभी से उसके वीडियो काफी देखे जा रहे हैं। वो इतना फेमस हुई कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बिकने लगीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मीडिया वाले और बहुत सारे लोगों से वह परेशान हो गई थी। उसकी तबीयत भी खराब हो गई थी। उसने कहा कि मुझे वहां अच्छा लग रहा था, लेकिन मैं माला नहीं बेच पा रही थी। लोग मुझे घेर लेते थे। इससे परेशान होकर वहा महाकुंभ छोड़कर घर लौट गई थी। इसके बाद बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म ऑफर कर दी और वह रातोंरात फेमस हो गई। अब मोनालिसा के घर की 3 तस्वीरें देखिए… ——————————- यह खबर भी पढ़ें महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा का बढ़ा क्रेज, उनकी तस्वीर लगी बिक रही टी-शर्ट, कीमत 150-200 रुपए; लोग पहनकर ले रहे सेल्फी महाकुंभ में माला-मनके बेचते हुए वायरल होने वाली महेश्वर की मोनालिसा का सोशल मीडिया पर क्रेज बढ़ा गया है। मोनालिसा का फोटो छपी टी-शर्ट अब मेले में खूब बिक रही हैं। संगम परेड ग्राउंड के त्रिवेणी मार्ग स्थित मीना बाजार में एक शॉप पर इस तरह की टीशर्ट की बिक्री दिखाई दी। पढ़िए पूरी खबर…