शादी के 6 माह बाद युवक ने की आत्महत्या:नारनौल में बणी में जाकर खाया जहर, लोगों को तड़पते मिला; 4 बहनों का इकलौता भाई

Spread the love

नारनौल में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का सिविल अस्पताल से पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान गांव खोड़मा के रहने वाले 24 वर्षीय गौरव के नाम से हुई है। 6 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। बीते कल गांव की बणी में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। आसपास के लोगों ने जब उसको बणी में पड़े हुए देखा तो परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान हुई मौत निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गौरव ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया। 4 बहनों का इकलौता भाई मृतक गौरव की चार बहने हैं। जिनमें से तीन बहनों की शादी हो चुकी है तथा एक बहन अभी उससे छोटी है। वहीं उसकी करीब छह माह पहले ही शादी हुई थी। उसने जहरीला पदार्थ क्यों खाया इस बारे में परिजनों को पता नहीं चला है।