यमुनानगर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:GRP ने 72 घंटे के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया शव; शिनाख्त नहीं

Spread the love

यमुनानगर जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। रात को उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसके शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और आसपास के क्षेत्र में उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जीआरपी थाने से मामले के जांच अधिकारी एसआई बोध राज ने बताया कि बुधवार की रात करीब साढे आठ बजे उन्हें यमुनानगर स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि यमुनानगर रेलवे स्टेशन और जगाधरी वर्कशॉप के बीच विष्णु नगर के सामने एक युवक की रेलवे ट्रैक क्रॉस करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया है। 28 साल बताई जा रही उम्र सूचना के आधार पर वह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंची, तो वहां देखा कि रेलवे ट्रैक से थोड़ा नीचे एक युवक खून से लथपथ पड़ा था, जिसके सिर पर गहरी चोट है। पास जाकर जांचा, तो उसकी मौत हाे चुकी थी। उसके कपड़ों की तलाशी लेने पर ऐसा कोई दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। देखने में मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर किसी प्रकार काेई टैटू भी नहीं था। एसआई बोध राज ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में उसकी पहचान के लिए प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। युवक ने नीले रंग जैकेट और जींस डाली हुई है। आसपास के क्षेत्र में शिनाख्त का प्रयास जांच अधिकारी एसआई बोध राज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर की मॉर्च्युरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। वहीं आसपास के क्षेत्र में शव की फोटो जरिए उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।