मध्यप्रदेश में नए साल 2026 के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में सुबह 9 बजे तक करीब 80 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विश्वकप विजेता महिला क्रिकेट टीम की सदस्य भी बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंची। उज्जैन के अलावा ओंकारेश्वर, ओरछा, मैहर, नलखेड़ा, देवास में भी मंदिरों में खासी भीड़ देखने को मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ शिर्डी यात्रा पर हैं। देर रात तक चला न्यू ईयर सेलिब्रेशन
साल 2025 की विदाई और 2026 के वेलकम के लिए रात में ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-जबलपुर हो या उज्जैन, पचमढ़ी, मांडू। देर रात तक पूरा प्रदेश जश्न में डूबा रहा। रात ठीक 12 बजे ‘हैप्पी न्यू ईयर’ गूंज उठा। नए साल के जश्न की तस्वीरें…
नए साल पर एमपी के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु:विश्वकप विजेता महिला क्रिकेट टीम ने किए महाकाल के दर्शन; प्रदेश में रातभर चला जश्न
