नूंह में दो पक्षों के झगड़े का VIDEO:बच्चों की कहासुनी पर विवाद, छतों से पथराव, बुजुर्ग की हालत गंभीर

Spread the love

हरियाणा के नूंह जिले के रोजकामेव थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रिठोडा में बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। झगड़े में आरोपी पक्ष के लोगों ने जमकर छतों से पथराव किया। जिसमें कई लोगों को चोट आई है। झगड़े की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया, लेकिन आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस के जाने के बाद फिर से पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें एक बुजुर्ग को गंभीर चोट आई है। छतों से हुए पथराव का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर 17 नामजद और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चों की कहासुनी को लेकर हुआ झगड़ा पुलिस को दी शिकायत में रिठोडा निवासी मोहम्मद आफताब खान ने बताया कि गत 28 दिसंबर को आरोपी और उनके बच्चों की आपस में कहासुनी हो गई थी। उसी कहासुनी को लेकर आरोपी अरशद, राशिद, राहुल, तारीफ, सरफराज, सद्दाम, इसाक, तैयब, हसनू, आमिर, आरिफ, सकीला, जाकरा, संजी, कल्ली, आसिफ, आजिद और हसन बसरी सहित अन्य लोगों ने उनके घरों पर पथराव कर दिया। जिसमें उनके घर में रखा सामान टूट गया। आरोप है कि घर में खड़ी हुई गाड़ी भी टूट गई। मोहम्मद आफताब खान ने बताया कि इस झगड़े की सूचना उन्होंने डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। मस्जिद में नमाज पढ़ने जाते वक्त हमला मोहम्मद आफताब खान ने बताया कि झगड़ा पूरी तरह से शांत हो गया था। उसी दिन शाम करीब 7 बजे उनके ताऊ कासम (आर्मी से रिटायर्ड है) मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान आरोपी अपने हाथों में लाठी डंडा। लेकर आए और उनके ताऊ के साथ मारपीट करते हुए अपने घर ले गए। जहां आरोपियों ने उनके ताऊ के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस को देखकर आरोपी घायल कासम को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पहले भी मारपीट कर चुके आरोपी मोहम्मद आफताब खान ने बताया कि उनकी ताऊ कासम से मुंह और शरीर में 15 जगह चोट आई है। जिसका इलाज गुरुग्राम के निजी अस्पताल में चल रहा है। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित परिवार के साथ वर्ष 2023 में भी मारपीट की थी। जिसका मुकदमा भी रोजकामेव थाना में दर्ज है। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 17 नामजद और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।