उत्तराखंड के इन जिलों में आज शाम को बर्फबारी की संभावना, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Spread the love

Uttarakhand Weather Today: मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों के साथ ही रुद्रप्रयाग, बागेश्वर,देहरादनू , टिहरी और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. प्रदेश के 3200 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने से निचले इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ सकती है.