MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास 1. दूषित पानी से इंदौर में मौतें: 3 की जान गई, 35 से ज्यादा बीमार; मंत्री विजयवर्गीय ने की पुष्टि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हालात गंभीर हो गए हैं। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं, जबकि 35 से अधिक लोग बीमार हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर मौतों की पुष्टि की। वर्मा हॉस्पिटल में 20 मरीज भर्ती हैं, एक हफ्ते में 150 शिकायतें मिली हैं। पढ़ें पूरी खबर 2. बुरहानपुर में दिल दहला देने वाला कांड: पति ने पत्नी को किचन में बंद कर जिंदा जलाया, मौत
बुरहानपुर के बहादरपुर गांव में पति ने पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी। 33 वर्षीय ज्योति गंभीर रूप से झुलस गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दो दिन से विवाद चल रहा था। आरोपी पति वारदात के बाद फरार हो गया। दंपती की दो मासूम बेटियां हैं। पुलिस जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर 3. कटनी में तेंदुए का खौफ: 10 साल के बच्चे को उठा ले गया, जंगल में मिला शव कटनी के विजयराघवगढ़ तहसील के घुनौर गांव में तेंदुए ने 10 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसकी जान ले ली। बच्चा बहन के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गया था। तेंदुआ उसे जबड़े में दबाकर जंगल ले गया। करीब 500 मीटर अंदर झाड़ियों में शव मिला। वनकर्मी ड्रोन से तलाश और निगरानी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 4. मैहर में श्रद्धालुओं की ट्रैक्स क्रूजर कंटेनर में घुसी, 4 की मौत; 11 से ज्यादा घायल
मैहर के एनएच-30 पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्स क्रूजर कंटेनर से टकरा गई। कटनी से प्रयागराज संगम स्नान जा रहे 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 से ज्यादा घायल हैं। हादसा नादन के पास देर रात हुआ। वाहन में करीब 20 लोग सवार थे। कंटेनर चालक फरार है, पुलिस जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर 5. एमपी में कड़ाके की ठंड: नौगांव सबसे ठंडा, डिंडौरी में गाड़ियों पर ओस; पचमढ़ी झील पर धुंध मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छतरपुर का नौगांव 3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, उमरिया में 3.1 डिग्री दर्ज हुआ। डिंडौरी में नर्मदा किनारे गाड़ियों पर ओस जमी, पचमढ़ी झील पर धुंध दिखी। करीब 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। पढ़ें पूरी खबर 6. राष्ट्रपति अवॉर्ड फर्जीवाड़ा: कलेक्टर-CEO का झूठ छिपाने सुबह खोदे गड्ढे, जांच टीम ने किया रियलिटी चेक
खंडवा में जल संरक्षण पर मिले राष्ट्रपति अवॉर्ड में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के बाद भोपाल से सीनियर IAS दिनेश कुमार जैन के नेतृत्व में जांच टीम पहुंची। टीम ने गांवों में रियलिटी चेक किया। जांच में सामने आया कि कलेक्टर-CEO का झूठ छिपाने के लिए जांच से पहले गड्ढे खुदवाए गए। पढ़ें पूरी खबर 7. ट्रेन में तेंदुए के हमले का दावा फर्जी: सीधी DFO बोले- AI जनरेटेड वीडियो, लोगों में फैली दहशत
सीधी के संजय टाइगर रिजर्व से जुड़ा ट्रेन में तेंदुए के हमले का वायरल वीडियो फर्जी निकला है। DFO ने स्पष्ट किया कि यह AI जनरेटेड क्लिप है और तेंदुआ इतनी तेज दौड़ नहीं सकता। वीडियो में इंटरसिटी ट्रेन में हमले का झूठा दावा किया गया था, जिससे सोशल मीडिया पर भ्रम और दहशत फैल गई। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. हनीमून की जगह नर्मदा परिक्रमा: नवविवाहित दंपती का अंजड़ में स्वागत, 3500 KM की आस्था यात्रा बड़वानी के अंजड़ में हनीमून छोड़ नर्मदा परिक्रमा पर निकले नवविवाहित दंपतियों का स्वागत किया गया। देवास के योग शिक्षक शिवम यादव और पत्नी रोशनी ने शादी के 10 दिन बाद 3500 किमी की परिक्रमा शुरू की। उनके साथ मोहन-हर्षिता यादव भी सात महीने बाद इस आस्था यात्रा पर निकले हैं। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9 शाजिया इल्मी ने मां बगलामुखी मंदिर में किया हवन: हिजाब प्रतिबंध का संकल्प
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने आगर मालवा के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में तीन घंटे तक विशेष हवन-पूजन किया। पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने हिजाब पर प्रतिबंध का संकल्प दोहराया और हिंदुओं के लिए अलग बंगलास्तान बनाने की मांग रखी। उन्होंने अनुष्ठान को मानसिक शांति और भविष्य के लक्ष्यों से जुड़ा बताया। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. न्यू ईयर के लिए सभी टूरिस्ट प्लेस पर होटल्स बुक
नए साल में एमपी के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर होटल्स बुक हो गए हैं। महाकाल मंदिर में 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। खजराना गणेश मंदिर में 31 दिसंबर रात 11 बजे से भक्तों की एंट्री बंद कर दी जाएगी।
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:दूषित पानी से तीन लोगों की मौत, पत्नी को किचन में जिंदा जलाया, हनीमून छोड़ नर्मदा परिक्रमा पर निकले नवदंपती
