नीले सूटकेस में मिली महिला की लाश:कैथल में नाले से खींचकर निकाली, कुत्ते नोंच रहे थे; पानी से कई बॉडी पार्ट्स गल चुके

Spread the love

हरियाणा के कैथल में मंगलवार को नाले से एक नीले रंग के सूटकेस में महिला का शव बरामद हुआ है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। सूटकेस को नाले में कुत्ते खींच रहे थे। यह देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस की टीम और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कर शव को सूटकेस में रखा गया होगा। इसके बाद इसे ड्रेन में फेंका गया है। पुलिस के मुताबिक, शव कई दिन पुराना लग रहा है। पानी में रहने के चलते बॉडी फूल गई है और कुछ अंग गल भी गए हैं। अभी मौत के कारणों का पता भी नहीं चल सका है। शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके के PHOTOS… किसानों ने पुलिस को यह जानकारी दी… SHO बोलीं- महिला के गले पर निशान
सिटी थाने की SHO गीता ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव की मौके पर ही प्रारंभिक जांच करने और सबूत इकट्‌ठा करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। पुलिस के अनुसार, अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की आयु करीब 30 वर्ष है। उसके गले पर रस्सी जैसे निशान भी मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी गला घोटकर हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को सूटकेस में रखकर नाले में फेंका गया है। महिला के हाथ पर टैटू, उससे पहचान का प्रयास
SHO का कहना है कि सूटकेस से शव के अलावा महिला की 2 अन्य ड्रेस भी मिले हैं। मृतका के हाथ पर टैटू भी बना हुआ है, जिससे पहचान का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया अनुमान है कि यह किसी प्रवासी महिला का शव है। शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। SHO बताती हैं कि शव को पहचान होने तक अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा जाएगा। यदि पहचान नहीं हो पाई तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। फिलहाल शव मिलने की जानकारी आसपास के थानों में भी दे दी गई है। जो भी सूचना मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।