पति की गर्लफ्रेंड को बीच सड़क लात-घूंसों से पीटा, VIDEO:आगरा में रंगे हाथ पकड़ा, पति भागा; प्रेमिका ने पत्नी पर FIR करवाई

Spread the love

आगरा में एक महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक बीच सड़क ड्रामा चलता रहा। तीनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस बीच पति किसी तरह मौके से फरार हो गया, जबकि उसकी प्रेमिका को पत्नी ने दबोच लिया। गुस्से में पत्नी ने पति की प्रेमिका को पटककर पीटा। उसके बाल नोचे और लात-घूंसों की बारिश कर दी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले गई। इससे पहले कुछ लोगों मारपीट कर वीडियो बना लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में प्रेमिका ने पत्नी के खिलाफ मारपीट की FIR दर्ज करवाई। मामला रविवार शाम एत्मादपुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर इलाके का है। तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए… प्रेमिका ने पत्नी पर केस दर्ज कराया
थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया-पीड़ित प्रेमिका की ओर शांति, पूजा, आरती और पिंकी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ——————— ये भी पढ़ें- वाराणसी में जापानी पर्यटकों से बदसलूकी, VIDEO:पेशाब करने की अफवाह पर गंगा स्नान से रोका, तो हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर जापान से आए पर्यटकों के साथ बदसलूकी की गई। दरअसल, जापानी पर्यटक गंगा में स्नान करने जा रहे थे। तभी किसी ने उनपर गंगा में पेशाब करने का आरोप लगाया। हालांकि इस आरोप का कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ स्थानीय लोग जापानी पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। जापानी पर्यटक हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे, इसके बाद भी उन्हें अपमानित किया जाता रहा। पढ़िए पूरी खबर….