महाकाल में 12 लाख भक्त…कान्हा-बांधवगढ़ और पचमढ़ी भी फुल:न्यू ईयर के लिए सभी टूरिस्ट और धार्मिक प्लेस पर होटल्स बुक; जानिए कहां क्या बदला

Spread the love

नए साल की दस्तक के साथ ही मध्यप्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर आस्था और उत्साह का सैलाब उमड़ने लगा है। MP में श्रद्धालु सबसे ज्यादा भगवान महाकाल में आस्था दिखा रहे हैं। उज्जैन के महाकाल लोक और इंदौर के खजराना गणेश से लेकर मैहर माता मंदिर तक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही रही है। धार्मिक व पर्यटन शहरों में होटल्स की बुकिंग बहुत तेजी से चल रही है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी से यात्रा की तैयारी में जुट गए हैं। नए साल का उत्साह ऐसा दिखाई दे रहा है कि अकेले महाकाल के दरबार में 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। महाकाल मंदिर समेत, खजराना गणेश मंदिर, काल भैरव मंदिर, मैहर माता मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। धार्मिक स्थलों के साथ ही पर्यटन केंद्रों पर भी भीड़ बढ़ रही है। कान्हा-बांधवगढ़ और खजुराहो जैसे डेस्टिनेशन पर होटल बुकिंग चरम पर है और पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर प्रशासन ने व्यवस्थाएं कर रखी हैं। MP के प्रमुख मंदिरों और पर्यटन स्थलों की व्यवस्थाओं पर नजर महाकाल मंदिर: 12 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया- अब तक पूरे सालभर लाखों भक्त महाकाल दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक करीब 6 लाख श्रद्धालुओं के मंदिर में पहुंचने की संभावना है। नए साल में संख्या 12 लाख तक जा सकती है। काल भैरव मंदिर-उज्जैन: महाकाल मंदिर के चलते यहां भी उमड़ रहे भक्त कालभैरव मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया- मंदिर में आने वाले सभी दर्शनार्थियों को सुविधा मिले। मंदिर में शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को दर्शन सहज हो इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। नए साल पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। व्यवस्थाएं बढ़िया हैं। खजराना गणेश मंदिर-इंदौर: 31 दिसंबर रात 11 बजे से भक्तों की इंट्री बंद आगर–मालवा: बगलामुखी मंदिर में 4 लाख लोगों के आने का अनुमान बगलामुखी मंदिर के सचिव और नलखेड़ा तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव ने बताया- अब तक पूरे सालभर लाखों भक्त मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 28 दिसंबर से 31 जनवरी तक करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के मंदिर में पहुंचने की संभावना है। नए साल में संख्या 4 लाख तक जा सकती है। मैहर: सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त बल मांगा मंडला का कान्हा टाइगर रिजर्व: 150 होटल्स बुक, टिकट भी फुल उमरिया के बांधवगढ़ में पहुंचे पर्यटक, कोर और बफर सफारी की टिकट फुल खजुराहाे मेंं जमकर उत्साह, विदेशी पर्यटक भी पहुंच रहे नर्मदापुरम, पचमढ़ी की ज्यादातर होटल्स बुक इनपुट: उज्जैन से एलएन यादव, इंदौर से अमित सालगट, उमरिया से शैलेंद्र चतुर्वेदी, मंडला से विवेक अग्निहोत्री, मैहर से सनी जायसवाल, आगर-मालवा से मनीष कुमार मारू, खजुराहो से गौरव मिश्रा, पिपरिया से शकील नियाजी।