पानीपत में लेडी एडवोकेट से रेप:शराब पिलाकर साथी वकील ने संबंध बनाए, बोली- अश्लील VIDEO बना किया ब्लैकमेल

Spread the love

हरियाणा में पानीपत की कोर्ट में प्रेक्टिस करने वाली एक महिला वकील से दूसरे वकील ने रेप किया। आरोपी ने महिला वकील की अश्लील फोटो-वीडियो अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड किए। जिसके बाद वह उसे वकील साथियों में वायरल करने की धमकी दे कर लगातार महिला वकील से रेप करता रहा। महिला वकील ने रेप, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकियों से परेशान होकर आखिरकार मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी वकील के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही शनिवार की रात को आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, पीड़िता ने शिकायत में क्या बताया… थाना प्रभारी बोले- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया
इस बारे में मॉडल टाउन थाना प्रभारी SI जगमेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शनिवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है।