ऋषिकेश में जमीन नपाई को लेकर बवाल! वन विभाग की एंट्री पर भड़के लोग

Spread the love

Rishikesh News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को ऋषिकेश के कई इलाकों में वन विभाग की जमीन नपाई की कार्रवाई शुरू होते ही हालात तनावपूर्ण हो गए. शिवाजी नगर समेत अन्य क्षेत्रों में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और वन विभाग की टीम को रोक दिया. करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी घर को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और केवल खाली जमीन की जांच की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में डर और असमंजस का माहौल बना हुआ है.