प्रयागराज में महिला की गोली मारकर हत्या:दामाद ने सिर में मारी गोली, सड़क पर दौड़ाता लाया

Spread the love

प्रयागराज में शुक्रवार शाम 4 बजे एक महिला की हत्या कर दी गई है। महिला का दामाद उसे सड़क पर दौड़ाता लाया। इसके बाद सड़क पर गोली मार दी। गोली महिला के सिर में लगी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी है। परिजनों में हत्या को लेकर भारी आक्रोश है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद आरोपी दामाद फरार हो गया है। घटना करेली में काली मंदिर के पास की बताई जा रही है। महिला की पहचान आशिया खातून (50) के रूप में हुई है। वह अकबरपुर पुरानी मस्जिद के पास की रहने वाली थी। उसके पति का नाम मुश्ताक है। डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया- सूचना मिली थी एक महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी। पारिवारिक विवाद में दामाद ने हत्या की है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 4 तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है।