BJP नेता के बेटे के सिर में चाकू मारे:करनाल में ₹15 हजार न देने पर हमला; पन्ना प्रमुख बोले- नेताओं ने फोन नहीं उठाया

Spread the love

हरियाणा के करनाल में भाजपा नेता के बेटे पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। विवाद बीयर पीने के दौरान ₹15 हजार न देने पर हुआ। युवकों ने उसके सिर पर 3 से 4 वार किए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज फिर चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के पिता और भाजपा के पन्ना प्रमुख का आरोप है कि बेटे पर हमले के बाद उसने मदद मांगने के लिए नेताओं को फोन किए, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना पर घायल की 2 बातें… घटना पर घायल के पिता की 3 बातें… चौकी इंचार्ज बोले- हमें शिकायत मिली
सदर चौकी इंचार्ज ASI सतीश कुमार ने बताया कि घायल युवक के परिजनों की तरफ से शिकायत मिली है। अभी मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।