भिवानी में दिनदहाड़े महिला की हत्या:युवक ने ताबड़तोड़ चाकू मारे, फिर चौक पर खुद का सिर दीवार पर मारने लगा

Spread the love

हरियाणा के भिवानी में महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद युवक ने दीवार से सिर मारकर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना हनुमान गेट की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…