कार सवार 3 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर:नूंह में ट्रक घसीटता ले गया; कटर से काटने पड़े दरवाजे, एयरबैग बॉडी से चिपके

Spread the love

हरियाणा के नूंह में ट्रक की टक्कर से स्विफ्ट कार सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। 2 अन्य दोस्तों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। ट्रक ने कार में सामने से टक्कर मारी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि करीब 20-30 मीटर तक ट्रक कार को अपने साथ ही धकेलता हुआ ले गया। आसपास के लोगों ने कार की खिड़कियां काटकर घायलों को बाहर निकाला। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक की अस्पताल पहुंचते समय मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर सीट पर बैठे युवक की छाती और पेट में स्टीयरिंग घुस गया। सीटबैल्ट भी आगे बैठे युवकों से चिपकी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। हादसे के बाद की तस्वीरें… अब सिलसिलेवार पढ़िए कैसे हुआ एक्सीडेंट… जीजा को होटल लेकर गए थे
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक साहून के घर पर उनका जीजा आशिक आया हुआ था। उन्हें होटल पर खाना खिलाने के लिए साहून घर से निकला था। इसके बाद गांव से ही उसने अपने 3 दोस्तों को भी बुला लिया। पांचों कार में सवार होकर खाना खाने गए थे। होटल से लौटते समय ये हादसा हुआ। मरने वालों में 2 स्टूडेंट
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। वहीं गांव में भी सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। मृतक साहून बीए और उसका दोस्त शाहरुख 12 वीं कक्षा का छात्र था। जबकि उनका एक अन्य दोस्त आदिल ट्रक चलाता था।