उन्नाव में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाज खान पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर किन्नर समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है। शिकायतकर्ता लकी किन्नर के मुताबिक, इन्फ्लुएंसर नाज़ ने लोगों के बीच जाकर किन्नर समाज को भद्दी-भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दे रही थी। उन्होंने 9/10 दिसंबर की रात में वीडियो बनाई थी। हालांकि, अगले दिन 11 दिसंबर को जब थाने में शिकायत हुई तो उन्होंने माफी मांगते हुए वीडियो डिलीट कर दी थी। सदर कोतवाली ने 19 दिसंबर को शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की। पहले जानिए कौन हैं नाज़ खान ‘उन्नाव क्वीन’ नाम से वीडियो बनाती हैं नाज़ खान नाज़ खान, उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा बाईपास की रहने वाली है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वे ‘उन्नाव क्वीन’ नाम वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने वीडियो अपलोड करती हैं। नाज़ के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 86 हजार (186K) फॉलोअर्स हैं। वह अब तक 1977 वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं। किन्नरों पर तीखी टिप्पणी की वजह से वह चर्चा में आई है। अब पढ़िए नाज़ खान ने क्या कहा… नाज़ ने बताया कि जो वीडियो आया था, उसमें उन्होंने “किन्नर समाज” का नाम लिया था, लेकिन वह वीडियो उनके खिलाफ या उनके लिए नहीं बनाया गया था। वीडियो में यह बात साफ तौर पर दिखाई भी देती है। इसके बावजूद इस वीडियो को लेकर कोतवाली में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। बुलाए जाने पर वह खुद कोतवाली में गई थीं। वहां पर सुलहनामा भी हो गया था। उन्होंने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी थी। उस माफीनामे का वीडियो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर भी साझा किया था। लेकिन उस पुराने वीडियो को कुछ लोग शेयर कर रहे जिससे वह काफी मानसिक दबाव में है। वह पिछले दो सालों से लगातार मेहनत कर रही हैं। अधिकतर कंटेंट भोजपुरी भाषा में होता है। जैसे-जैसे वह आगे बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे कुछ लोगों को आपत्ति हो रही है। वह जानबूझकर कोई ऐसा काम नहीं करतीं जिससे किसी को परेशानी हो। वह सार्वजनिक स्थानों पर वीडियो बनाती हैं, लेकिन कोशिश रहती है कि भीड़ न हो। एफआईआर को लेकर नाज ने कहा कि सारे आरोप झूठे हैं। एफआईआर में लिखा गया है कि शिकायतकर्ता उनके घर आए थे और उन्होंने उन्हें भगाया या धमकी दी, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उनके घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिससे सच्चाई की पुष्टि की जा सकती है। लापता बच्ची को परिवार से मिलाकर सुर्खियां बटोरीं नाज़ खान ने पांच महीने पहले हरदोई में एक लापता किशोरी को उसके परिवार से मिलाने में मदद की थी। हरदोई पुल के पास शाम 7 बजे उन्हें किशोरी अकेली भटकती मिली। वह अपने घर का पता नहीं बता पा रही थी। नाज उसे लेकर अपनी स्कूटी से उसके बताए स्थानों पर ले गईं। जब कहीं भी पता नहीं चला तो वे सीधे सदर कोतवाली पहुंचीं। वहां पता चला कि किशोरी दोपहर से लापता थी, उसकी गुमशुदगी पहले से दर्ज थी। पुलिस ने तुरंत परिजनों को बुलाकर बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया था। दुल्हन के जोड़े में स्कूटी चलाकर लाइमलाइट में आई दो साल पहले नाज़ का दुल्हन के जोड़े में स्कूटी चलाते हुए एक वीडियो सामने आया था। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने 3 हजार का चालान काटा था। इस पर उन्होंने कहा था कि वह यूट्यूबर हूं। इस वीडियो से किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं होनी चाहिए। अगर किसी को दिक्कत है तो मैं आगे से इसका ध्यान रखूंगी। नाज खान और किन्नर लकी पहले अच्छे दोस्त थे नाज खान के खिलाफ जिस किन्नर लकी ने मुकदमा दर्ज कराया है, वह कभी उनकी करीबी मित्र हुआ करती थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय तक अच्छे संबंध रहे, लेकिन बीते कुछ दिनों से किसी बात को लेकर उनके बीच मतभेद बढ़ गए। आपसी तनाव बढ़ने के बाद मामला इतना आगे बढ़ गया कि किन्नर लकी ने नाज खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद हालात पूरी तरह बदल गए। नाज खान पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं और धवन रोड स्थित एक शॉप पर काम करती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी पहचान है। फेसबुक पर उनके करीब 1 लाख 25 हजार फॉलोअर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर भी वह काफी सक्रिय रहती हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद यह मामला सोशल मीडिया के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। ——————————————————- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में डकैत जुबैर के बाद सिराज को मार गिराया:वकील की सरेराह हत्या की, मुख्तार गैंग का मेंबर था, 2 घंटे में दो एनकाउंटर यूपी में रविवार सुबह 2 घंटे के अंदर दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गए। पहला एनकाउंटर सुबह 3 बजे बुलंदशहर में हुआ। यहां पुलिस ने 50 हजार के इनामी डकैत जुबैर उर्फ पीटर को एनकाउंटर में गोली मारकर ढेर कर दिया। दूसरा एनकाउंटर बुलंदशहर से 200 किमी दूर सहारनपुर में सुबह 5 बजे हुआ। यहां STF ने हिस्ट्रीशीटर सिराज को मार गिराया। पढ़ें पूरी खबर…
नाज खान किन्नर समाज पर आपत्तिजनक VIDEO बना फंसीं:उन्नाव में इन्फ्लुएंसर पर FIR, शादी के जोड़े में स्कूटी चला सुर्खियों में आई थीं
