आगरा में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबें में ताश खेल रहे 7 लोग दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। अफरा-तफरी के बीच आसपास के 50 से ज्यादा लोग भागकर आए और फावड़े से ईंट और मिट़्टी हटाना शुरू किया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सभी काे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां दो गंभीर घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 5 का इलाज अब भी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बटेश्वर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना बटेश्वर थाना क्षेत्र के विजकौली गांव की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानिए… खबर अपडेट की जा रही है….
आगरा में भराभराकर दीवार गिरी, 7 लोग मलबे में दबे:2 की मौत, गांव वालों ने फावड़े से मिट्टी हटाकर निकाला
