मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में कोल्ड डे का अलर्ट जारी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश,यूपी, छत्तीसगढ़ समेत देश के 18 राज्यों में घने कोहरे के अलर्ट है। यूपी के कई शहरों में सुबह के वक्त विजिविलिटी 50मीटर से कम रह रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर में तेज सर्दी का 40 दिन दौर, जिसे चिल्लई कलां कहा जाता है शुरु हो रहा है। इस दौरान तेज बर्फबारी होती है और मिनिमम टेम्परेचर लगातार गिरता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में शनिवार को मिनिमम टेम्परेचर -5.7°C रहा। राजस्थान में भी तेज सर्दी जारी है। सीकर में मिनिमम टेम्परेचर 5.4°C रहा। अगले 3 दिन कैसा रहेगा राज्यों का मौसम 22 दिसंबर: 2 राज्यों में बहुत घना कोहरा, पहाड़ों में सर्दी का असर 23 दिसंबर: 3 राज्यों में घना कोहरा, पहाड़ों में शीतलहर 24 दिसंबर: 4 राज्यों में कोहरा, 2 राज्यों में तेज सर्दी का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में चिल्लई कलां की आज से शुरुआत जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से चिल्लई कलां की शुरुआत हुई है। चिल्लई फारसी शब्द है, हिंदी में इसका मतलब ‘बहुत ज्यादा सर्दी’ होता है। अब अगले 40 दिन यहां काफी बर्फबारी की संभावना होगी।
यूपी, बिहार-झारखंड में कोल्ड डे,18 राज्यों में कोहरे का अलर्ट:जम्मू-कश्मीर में 40 दिन का चिल्लई कलां आज से शुरू; दिल्ली में 129 उड़ानें रद्द
