हरियाणा के 40 वर्षीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) फाइटर संग्राम सिंह की बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फाइट फिलहाल टल गई है। 20 दिसंबर को इंग्लैंड में होने वाला यह मुकाबला अब अगले दो महीनों के लिए स्थगित कर दिया गया है, जिससे फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। संग्राम सिंह का मुकाबला तुर्की के 25 वर्षीय फाइटर गुलाबी अकबुलूत से होना था, लेकिन अकबुलूत एक्सीडेंट में पैर में गंभीर चोट लगने के कारण यह फाइट कैंसिल कर दी गई। आयोजकों ने दोनों फाइटर्स की सुरक्षा को देखते हुए मुकाबले को आगामी दो महीनों के लिए टालने का फैसला लिया है। देश-विदेश में था मुकाबले का इंतजार संग्राम सिंह और गुलाबी अकबुलूत की इस फाइट को लेकर न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त उत्साह था। PCFC के तहत होने वाला यह मुकाबला दोनों फाइटर्स के करियर के लिहाज से अहम माना जा रहा था, जिसे लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। संग्राम की कड़ी तैयारी, शुद्ध शाकाहारी डाइट जहां संग्राम इस फाइट को लेकर भारतीय और रशियन कोच की निगरानी में रोज 6 घंटे प्रेक्टिस कर रहे हैं। पेरिस, थाईलैंड और बाली में ट्रेनिंग शेड्यूल के बाद 3 दिन पहले मुंबई लौटे थे। खास बात ये है कि हरियाणवी फाइटर शुद्ध शाकाहार पर निर्भर हैं। दूध-घी-चूरमा उनकी डाइट का अहम हिस्सा है। संग्राम सिंह दो बार एमएमए खिताब जीत चुके हैं। इंग्लैंड के पहली बार केज में उतरने के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे। दोबारा इस फाइट का शेड्यूल जारी होने तक संग्राम 6 घंटे प्रेक्टिस जारी रखेंगे। दो बार के एमएमए चैंपियन संग्राम सिंह दो बार एमएमए खिताब जीत चुके हैं और यह उनके करियर की तीसरी प्रोफेशनल फाइट होने वाली थी। इंग्लैंड में पहली बार केज में उतरने को लेकर वह बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे, लेकिन अब उन्हें अपने ड्रीम डेब्यू के लिए कुछ और समय इंतजार करना होगा। आक्रामक फाइटर हैं गुलाबी अकबुलूत तुर्की के एमएमए फाइटर गुलाबी अकबुलूत अपनी जबरदस्त स्ट्राइकिंग क्षमता और आक्रामक अंदाज के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। वह अब तक चार प्रोफेशनल मुकाबले लड़ चुके हैं, जिनमें तीन में जीत और एक में हार मिली है। हार वाले मुकाबले में उन्हें सिर और नाक पर गंभीर चोट भी आई थी। रोहतक से अंतरराष्ट्रीय केज तक प्रिमियर कॉम्बैट फाइटिंग चैंपियनशिप (PCFC) में होने वाला यह मुकाबला संग्राम सिंह के करियर की तीसरा प्रोफेशनल फाइट है। संग्राम मूलरूप से रोहतक के मदीना गांव से नाता रखते हैं। एमएमए में बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, रेसलिंग, जूडो, कराटे और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु सब शामिल रहता है। यानी एक ही फाइट में मारना, पकड़ना, गिराना और सबमिशन सब कुछ शामिल होता है। संग्राम सिंह के खेल के रोचक किस्से पढ़िए… संग्राम सिंह की फाइट को लेकर तैयारी…
इंग्लैंड में होने वाली संग्राम सिंह की MMA फाइट कैंसिल:तुर्की फाइटर गुलाबी अकबुलूत का एक्सीडेंट; दोबारा जारी होगा शेड्यूल
