खाद संकट और हंगामे पर कृषि मंत्री बोले-सब प्री-प्लान:कहा- खाद की समस्या नहीं, ये सिर्फ कांग्रेस के मित्र कहते हैं; कई किसान जान गंवा चुके

Spread the love

किसानों की पिटाई और दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि सौ किसानों की खाद की लाइन में चंद 4-5 लोगों को जानबूझकर घुसाया जाता है, जो हंगामा करते हैं, थप्पड़ तक मारते हैं और फिर वीडियो वायरल किए जाते हैं। यह सब प्री-प्लान साजिश है। मंत्री ने दो टूक कहा कि मध्यप्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है और किसानों को गुमराह किया जा रहा है। वे एमपी की मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने खाद संकट के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, कोई एक किसान बता दे कि खाद न मिलने से उसने फसल नहीं बोई-ऐसा कोई उदाहरण नहीं है। सरकार ई-विकास प्रणाली के तहत खाद की होम डिलीवरी शुरू कर रही है, ताकि मैनेजमेंट बेहतर हो। कर्जमाफी पर बोले-ये हमारे घोषणा पत्र में ही नहीं
इस दौरान कृषि मंत्री से पत्रकारों ने पूछा कि दो साल की उपलब्धियों में किसान कर्जमाफी योजना का कहीं जिक्र नहीं किया? क्या वो योजना बंद कर दी गई है? इसके जवाब में कंसाना ने कहा- यह योजना भाजपा के घोषणा पत्र में थी ही नहीं, यह कांग्रेस का वादा था। कमलनाथ सरकार ने वादा पूरा नहीं किया, इसलिए सरकार भी चली गई—यह सबको मालूम है। कृषि मंत्री ने दो साल की यह उपलब्धियां गिनाईं आगे का रोडमैप भी बताया आगामी कृषि योजनाएं एवं कार्ययोजना ये खबर भी पढ़ें… लघु उद्योग से मिलेगा ग्रामोद्योग और कृषि को बढ़ावा प्रदेश के किसान कल्याण और कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा कि लघु उद्योग के विकास से ग्रामोद्योग और कृषि उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे शहरी क्षेत्रों में छोटे उद्योग मजबूत होंगे और प्रदेश में हर हाथ को काम मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें