MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. भोपाल में युवक ने खुद का गला रेता, इलाज के दौरान मौत भोपाल के नेहरू नगर निवासी 45 वर्षीय आयुष मेहता ने गुरुवार रात खुद का गला रेत लिया। शुक्रवार सुबह हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुसाइड से पहले उसने मां से कहा था कि उसकी ‘नासा वाली गर्लफ्रेंड’ उसे बुला रही है। आयुष लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित था। पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। पढ़ें पूरी खबर 2. पत्नी सरपंच बनी तो पति को निकाला, मंदिर में रहने को मजबूर
पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के देवगांव में सरपंच बनी महिला पर पति को घर से निकालने का आरोप लगा है। पीड़ित पति मंगल कोंदर ने कलेक्टर से शिकायत कर कहा कि पत्नी ने उसे छोड़ दिया और कथित प्रेमी के साथ पंचायत राशि का दुरुपयोग कर रही है। वहीं सरपंच पत्नी ने आरोपों से इनकार करते हुए पति को शराबी और पैसों की मांग करने वाला बताया है। पढ़ें पूरी खबर 3.17 वोट से सरपंच चुनाव हारा, बदले में हत्या: मंदसौर में पिता की चाकू मारकर मौत मंदसौर के मऊखेड़ी गांव में सरपंच चुनाव की पुरानी रंजिश में हिंसा हो गई। गुरुवार रात पहले युवक अजय राय सिंह से विवाद हुआ। पिता भानेंद्र सिंह समझाने पहुंचे तो आरोपियों ने चाकू से पेट पर वार कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय भानेंद्र की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर है। घटना के बाद परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर 4. एमपी के कई जिलों में घना कोहरा, ट्रेनों-उड़ानों पर असर
मध्यप्रदेश में बढ़ती ठंड के बीच शुक्रवार सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। रीवा में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई, जबकि ग्वालियर, दतिया, सागर सहित अन्य जिलों में भी हालात खराब रहे। दिल्ली रूट की ट्रेनें 5 घंटे तक लेट रहीं और उड़ानों पर असर पड़ा। इंदौर और शिवपुरी सबसे ठंडे रहे। पढ़ें पूरी खबर 5. रिटायर्ड शिक्षिका पर कुरआन जलाने का आरोप, रतलाम में एफआईआर रतलाम के जावरा में कुरआन शरीफ जलाने के आरोप को लेकर तनाव फैल गया। मुस्लिम समुदाय ने औद्योगिक क्षेत्र थाना घेरकर कार्रवाई की मांग की और अधजले पन्ने दिखाए। पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षिका आतिया खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार महिला ने पुरानी किताबें जलाई थीं, जिनमें कुरआन की एक प्रति भी थी। पढ़ें पूरी खबर 6. भिंड बस स्टैंड पर मनचलों को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, थप्पड़ मारे
भिंड के बस स्टैंड पर गुरुवार शाम युवती पर अश्लील टिप्पणी करना दो मनचले युवकों को भारी पड़ गया। अभद्र कमेंट सुनते ही महिला यात्रियों ने दोनों को पकड़ लिया और चप्पलों-थप्पड़ों से पिटाई कर दी। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फिलहाल कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पढ़ें पूरी खबर
———————
7. बांधवगढ़ में शावक संग दिखी सेहरा बाघिन, वीडियो वायरल
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दुर्लभ दृश्य देखने को मिला। ताला जोन के राजबेहरा घास मैदान में आठ वर्षीय बाघिन सेहरा अपने लगभग तीन माह के शावक के साथ जंगल में घूमती नजर आई। पर्यटकों ने इस अनोखे पल का वीडियो बनाया, जो सामने आया है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बाघिन और शावक की सुरक्षा के लिए निगरानी और गश्त बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर
——————
पॉजिटिव खबर
8. इंदौर में मरीजों को म्यूजिक थेरेपी, न्यूरो एक्सपर्ट बता रहे असरदार इंदौर के सरकारी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज में म्यूजिक थेरेपी अपनाई जा रही है। सुबह भजन और शाम को पुराने गीत सुनाए जा रहे हैं, जिससे दर्द और तनाव में कमी देखी गई है। न्यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस में भी विशेषज्ञों ने इसके लाभ बताए। इंदौर के निखिलेश को 30 साल पहले अमेरिका में म्यूजिक थेरेपी दी गई थी, जिससे उसकी समझ और स्वास्थ्य में सुधार हुआ। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. प्रेमी संग गई बेटी, परिवार ने पुतला बनाकर निकाली अर्थी
विदिशा में बेटी के प्रेमी के साथ चले जाने से आहत परिवार ने उसे मरा मान लिया। कुशवाह परिवार ने 23 वर्षीय सविता का आटे से पुतला बनाकर अर्थी सजाई, शव यात्रा निकाली और श्मशान में चिता जलाई। पिता ने कहा कि बेटी के फैसले से परिवार टूट गया। कुछ दिन पहले सविता के प्रेमी संग शादी करने की जानकारी मिलने पर परिजन सदमे में आ गए थे। पढ़ें पूरी खबर 10 कल के बिग इवेंट
MP दिनभर,10 बड़ी खबरें:जिंदा बेटी का पुतला बनाकर अंतिम संस्कार, युवक ने खुद का गला रेता, पत्नी सरपंच बनीं तो पति को घर से निकाला
