पानीपत जिले में एक महिला के साथ दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पति को नौकरी दिलाने के बहाने एक व्यक्ति ने महिला से नजदीकी बनाई और इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे महीनों तक हवस का शिकार बनाया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 2021 में उसके साथ छेडछाड़ शुरू हुई और इसके बाद अक्टूबर 2025 तक उसके साथ बार-बार अलग स्थानों पर अलग अलग व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किया गया। उसके बेटे को पीटा गया। उसके पति के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाई गई। इस वीडियो को जेठ को भेजने का झांसा देकर 5 लाख रुपए की डिमांड की गई। उसे मुंबई के कोठे पर बेचने की धमकी दी गई। 6 पॉइंट में जानें महिला की दर्द भरी दास्तान, ये सब उसने पुलिस को बताया है… 5 लाख रुपए की डिमांड महिला के अनुसार, अत्याचार की हद तब पार हो गई जब आरोपियों ने पीड़िता और उसके पति की आपत्तिजनक फोटो खींच ली और उसे जेठ को भेजने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग की। बदनामी के डर से महिला अब तक चुप थी, लेकिन आरोपियों के बढ़ते हौसलों के बाद उसने अपने पति को सब सच बताया। महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती कारे लेकर रायवाला में पुलिस को शिकायत दी तो आरोप है कि वहां कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की। आरोपियों द्वारा समझौते का दबाव बनाने के बाद, महिला ने पानीपत पुलिस की शरण ली। 3 नामजद के खिलाफ केस दर्ज थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पवन, पारुल और राकेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70, 75, 3(5), 333, 64 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
पानीपत की महिला से जीजा-साले ने किया रेप:पति को नौकरी दिलाने के बहाने बढ़ाई नजदीकी; अश्लील वीडियो दिखा ब्लैकमेल किया
