न बेसन की जरूरत, न चाहिए दही, उत्तराखंड की पहाड़ी कढ़ी सबसे अलग, जानें रेसिपी

Spread the love

Uttarakhand ki Kadhi Recipe : उत्तराखंड के पहाड़ी व्यंजनों में सादगी, पोषण और प्रकृति का सीधा संबंध झलकता है. इन्हीं में से एक अनूठा व्यंजन है नींबू की कढ़ी. यह कढ़ी न तो बेसन से गाढ़ी की जाती है और न ही इसमें दही का उपयोग होता है, बल्कि इसका मुख्य आधार होता है पहाड़ी नींबू का खट्टा और सुगंधित गूदा (पल्प) और चावल का आटा है. ये नींबू पोषक तत्वों का भंडार है क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो पहाड़ों के ठंडे मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है. आइये इस कढ़ी को बनाने की रेसिपी जानते हैं.