हरियाणा के रोहतक में गांव काहनी में 19 नवंबर को हुई ऑनर किलिंग मामले में पकड़े गए 3 आरोपियों को साथ लेकर पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम सीन को रि-क्रिएट किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को वारदात को अंजाम देने के तरीके व घर में घुसने की पूरी वारदात को बताया। ऑनर किलिंग मामले में मृतका की पहचान करीब 22 वर्षीय सपना पत्नी सूरज के रूप में हुई थी, जबकि घायल युवक की पहचान सूरज के छोटे भाई साहिल के रूप में हुई। 19 नवंबर की रात करीब 11 बजे 4 लोगों ने घर में घुसकर सपना की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसे बचाने बीच में आए देवर साहिल को भी गोली मार दी, जिसका PGI में इलाज करवाया गया। वारदात के दौरान घर पर सपना का पति सूरज नहीं था, जिसे भी मारने की फिराक में आरोपी थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को काबू कर लिया, जिनमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने 3 आरोपियों को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्राइम सीन रि-क्रिएट करने के PHOTOS… सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, बदमाशों ने पुलिस को क्या बताया… आरोपियों से घटनास्थल पर समझा क्राइम सीन
DSP गुलाब सिंह ने बताया कि आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड लिया गया है और आज क्राइम सीन रि-क्रिएट किया है। क्राइम सीन रि-क्रिएट करने के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना अपना रोल बताया है। संजू ने बताया कि उसने 5 राउंड सपना के ऊपर फायर किए, जबकि दो राउंड साहिल पर फायर किए। डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल ने फायर करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी गोली फंस गई। राहुल ने ही वारदात से पहले रैकी की थी, क्योंकि राहुल ही सूरज का पड़ोसी है। रैकी के दौरान राहुल ऑटो देखकर धोखा खा गया और समझा कि सूरज भी घर पर है, जबकि सूरज की बजाय साहिल घर पर था। डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि संजू का अपने जीजा सूरज के साथ बहन सपना की शादी के बाद से ही कुछ विवाद चल रहा था। वह विवाद इतना बढ़ गया कि संजू ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी हथियार कहां से लेकर आए, इसको लेकर अभी पूछताछ कर रहे हैं।
रोहतक में ऑनर किलिंग की कहानी, आरोपियों की जुबानी:रि-क्रिएट क्राइम सीन में आरोपी भाई संजू बोला – मैंने सपना को मारी थी 5 गोलियां
