मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू

Spread the love

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू

नई दिल्ली, 13 फ़रवरी (हि.स.)। पूर्वोत्तर भारत के जातीय हिंसा से ग्रस्त मणिपुर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने चार दिन पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मानना है कि ऐसी परिस्थितियां पैदा हो गई हैं, जिसके कारण संविधान के प्रावधानों के तहत राज्य की सरकार नहीं चल सकती है।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर पिछले काफी समय से राज्य के दो प्रमुख समुदायों के बीच जारी जातीय हिंसा का गवाह बना है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार है। राज्य के मुख्यमंत्री पद से एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी, 2025 को इस्तीफा दिया था।

इसी बीच कुछ समय पहले पूर्व केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अब राष्ट्रपति के निर्देश पर उनके हाथों में राज्य की कमान होगी।

—————