जेडीए ने 30 करोड़ की पांच बीघा सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त

jda-frees-five-bighas-of-government-land-worth-rs
Spread the love

उपमहानिरीक्षक राहुल कोटोकि ने बताया कि जोन-14 में स्थित ग्राम रामसिंहपुरा में करीब 1.5 बीघा सरकारी भूमि पर और जोन-10 में स्थित ग्राम मथुरादासपुरा के खसरा नंबर 172 में करीब 05 बीघा सरकारी भूमि पर कांटो की झाडियां, सीमेन्ट के पिल्लर लगाकर, कच्ची सड़क, तारबंदी कर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन में स्थित दिल्ली रोड आमेर नटाटा रोड में करीब 02 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर ”शिव शक्ति विहार” के नाम से और जोन-13 में स्थित ग्राम खेरवाडी दौलतपुरा में करीब 2 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल सहित अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।