इससे पहले भारत की सबसे बड़ी हार 2004 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 342 रनों से थी। दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 2-0 से अपने नाम की।
यह सिर्फ तीसरी बार है जब भारत को लगातार दो वर्षों में घर में टेस्ट सीरीज़ हारनी पड़ी है। वहीं, पिछले 60 वर्षों में पहली बार भारत ने घरेलू मैदान पर सात टेस्ट में से पाँच गंवाए हैं।
भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से):
1. 408 रन से हार – बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025, गुवाहाटी
2. 342 रन से हार – बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2004, नागपुर
3. 341 रन से हार – बनाम पाकिस्तान, 2006, कराची
4. इनिंग्स और 336 रन से हार – बनाम वेस्टइंडीज, 1958, कोलकाता
5. 333 रन से हार – बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2017, पुणे
————
