तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दुर्गा मंदिर स्थित सामुदायिक भवन से स्काउट-गाइड के बच्चों की बैंड धुन और डीजे के साथ हुआ। हाथों में लहराते तिरंगे और “सरदार पटेल अमर रहें” व “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में वनस्थली महाविद्यालय, नगर पालिका इंटर कॉलेज, जय हिंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष और सदस्यगण शामिल हुए। लगभग सात किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद तिरंगा यात्रा पुनः सामुदायिक भवन पहुंची, जहां समापन किया गया।
समापन समारोह में विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि समेत सभी गणमान्य लोगों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा में सोनभद्र के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, राजगढ़ के ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार तिवारी सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे।
